फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity load reduced due to low temperature

Karnal News: तापमान कम होने से घटा बिजली लोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity load reduced due to low temperature
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी व अंधड़ चलने से तापमान में गिरावट आई है। इस कारण से जिले में बिजली का लोड घटा है। रविवार देर रात बिजली का लोड 116.80 लाख दर्ज किया गया जिसमें पिछले दिनों की अपेक्षा 5.18 लाख यूनिट की गिरावट आई है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में बदलाव से बिजली के लोड में गिरावट आती है।

पिछले 10 दिनों से शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन शनिवार को यह घट कर 121.98 लाख पर आ गई थी। गर्मी के कारण लगातार बढ़ रहे लोड की वजह से बिजली की लाइनों में लगातार ट्रिपिंग हो रही थी जिससे अलग-अलग फीडरों से स्पार्किंग व ट्रासंफार्मर फुंकने के मामले सामने आ रहे थे। इस कारण से घंटों बिजली के अघोषित कट लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी।
विज्ञापन

एक जून से तापमान में लगातार गिरावट जारी है, इस कारण से आने वाले दिनों में बिजली की खपत में भी कमी आने की संभावना है। एक जून को बिजली खपत 121.98 लाख की हुई जो पिछले दिन के मुकाबले लगभग सात लाख यूनिट कम रही। जिले में 27 मई को 124.40 लाख यूनिट की खपत हुई थी। 28 मई को 125.03 लाख यूनिट रही। 29 जून को बढ़कर 127.03 लाख यूनिट हो गई, 31 मई को 128.26 लाख यूनिट खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 11 दिनों में खर्च बिजली यूनिट का प्रतिदिन का ब्योरा (लाख यूनिट में)



तिथि खपत कृषि घरेलू शहरी उद्योग

23 मई 120.80 23.75 32.57 41.70 22.78

24 मई 122.35 25.16 33.72 41.87 21.60

25 मई 121.01 27.17 35.34 40.00 18.50

26 मई 119.80 27.75 33.87 39.34 18.84

27 मई 124.40 27.04 34.19 42.50 20.67

28 मई 125.03 28.18 33.62 41.87 21.36

29 मई 127.03 28.50 33.60 42.80 22.40

30 मई 125.59 29.49 34.44 40.49 21.22

31 जून 128.26 28.29 35.33 44.42 20.22

01 जून 121.98 28.03 33.90 41.03 19.02

02 जून 116.80 25.75 32.87 39.34 18.84



एसी व कूलर की बढ़ी मांग
इस बार गर्मी में तापमान में बढ़ोतरी व लू के कारण बाजार में सन्नाटा दिखा। बाजार में केवल सुबह 10 बजे तक व शाम पांच बजे के बाद ही ग्राहक नजर आते हैं दिनभर दुकानदारों को खाली बैठक कर समय गुजारना पड़ रहा है। कश्मीर सिल्क स्टोर के मालिक का कहना है कि ग्राहक ज्यादा गर्मी होने से घरों से नहीं निकल रहे हैं। गर्मी के चलते बाजार में एसी व कूलरों की मांग बढ़ रही है।






मौसम में बदलाव के कारण बिजली का लोड कम हो जाता है। निगम का प्रयास रहता है कि उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से दी जाए, जिससे लोगों को बिजली के अघोषित कटों के कारण परेशानी न हो।

- कशिक मान, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed