फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity employees continue to protest against SDO

Karnal News: विद्युत कर्मचारियों का एसडीओ के खिलाफ धरना जारी

Tue, 19 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees continue to protest against SDO
इंद्री। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट गढ़ी बीरबल के कर्मचारियों का एसडीओ के खिलाफ आठवें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने एसडीओ पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं का कहना है कि एसडीओ गढ़ी बीरबल की कार्यशैली से उपभोक्ता और कर्मचारी परेशान हैं। एसडीओ अधिकारियों और कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जय कुमार ने व संचालन सचिव बलिंद्र कांबोज ने किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राज्य कमेटी सदस्य मलकीत सिंह, यूनिट प्रधान राजीव राठी, यूनिट सचिव व ब्लॉक प्रधान संटी कंबोज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed