फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Electricity crisis in Parshvanath City

Karnal News: पार्श्वनाथ सिटी में बिजली संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in Parshvanath City
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की पार्श्वनाथ सिटी में इन दिनों बिजली संकट गहराया हुआ है। एक सप्ताह से यहां पर बिजली की इतनी किल्लत है कि यहां के बाशिंदे करीब 150 परिवारों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित उपायुक्त के निवास स्थान पर पहुंचे।
यहां सुबह छह बजे ही बत्ती गुल हो जाती है और रात को 11 बजे बिजली आती है। इस कारण लोग अपना रोजमर्रा का काम भी नहीं कर पाते। पीड़ितों का कहना है कि इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, उस पर भी जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं लोगों का कहना है कि इस कॉलोनी का सरकार की ओर से लाइसेंस होने, सुविधा होने के कारण लोगों ने यहां प्लाट खरीदकर मकान बनाए थे। अब सिटी का करीब 36 लाख बिल बकाया होने के कारण यहां का बिजली कनेक्शन काटा गया है। उनका कहना है कि लोगों से सुविधा शुल्क के नाम पर सभी तरह के शुल्क लिए जा रहे है।
विज्ञापन

बावजूद इसके यहां के बाशिंदों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि यहां करीब 600 लोग रहते है, सरकार को चाहिए की सभी परिवारों को उनका स्वयं का एकल स्वामित्व वाला बिजली कनेक्शन दिया जाए। वह 2019 से इस सिटी में रह रहे है, लगातार पांच साल से बिजली व पानी की समस्या यहां अक्सर रहती है। इस बारे में बिजली निगम के उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन के मौजूदा अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि उनकी शिकायत का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह बिजली मंत्री अनिल विज को इसकी शिकायत करेंगे। इस मौके पर लोगों का कहना है कि सरकार झुग्गी झोपड़ियों में भी कनेक्शन दे रही है लेकिन वैध कॉलोनियों में भी कनेक्शन नहीं दिए जा रहे है। बिजली की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे है।
बिजली के न होने से कॉलोनी के सभी घरों में पानी किल्लत है। इस कारण से रोजाना ऑफिस जाने, घरेलू कार्यों व बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। नौकरीपेशा व व्यापारी आदमी भी अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रहे है। लोगों का कहना है कि यदि सिटी डेवलपर व बिल्डर बिल नहीं भर रहे है तो उनका कनेक्शन काटा जाए।

उनकी संपत्ति कुर्क की जाए, इसका खामियाजा सुविधा शुल्क देने वाले लोग क्यों भुगते। उनका कहना है कि 150 परिवारों का कोई मासिक शुल्क बकाया नहीं है फिर भी उनको कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। लोगों ने यहां प्लांट सरकार का लाइसेंस देखते हुए लिए थे। आज यहां के डेवलपर के हौसले इतने बुलंद है कि वह जिला प्रशासन के किसी भी बड़े अधिकारी का फोन तक नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed