{"_id":"6830defcacc9acc413078499","slug":"electricity-corporation-will-give-tubewell-connection-to-farmers-after-10-years-karnal-news-c-18-knl1008-653528-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली निगम किसानों को 10 वर्ष के बाद देगा ट्यूबवेल का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली निगम किसानों को 10 वर्ष के बाद देगा ट्यूबवेल का कनेक्शन
Sat, 24 May 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 24 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। किसानों को 10 साल केइंतजार के बाद बिजली निगम की ओर से ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करना शुरू कर दिया गया है। चार डिवीजनों के 1450 किसानों को तीन माह में नए ट्यूबवेल कनेक्शन अलॉट कर दिए जाएंगे।
इसके लिए निगम ने जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक के सभी आवेदकों जिन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए निगम की ओर से निर्धारित राशि को जमा करवाया है उनके ट्यूबवेल कनेक्शन स्वीकृत कर दिए है।
वहीं एक जनवरी 2022 से दिसंबर 2023 तक के करीब 900 उपभोक्ताओं के लिए निगम ने मुख्यालय से बजट की मांग की है। जनवरी 2024 से अभी तक के 148 नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए भी वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जल्द ही किसानों को उनके खेतों में ट्यूबवेल के कनेक्शन मिलने दिए जाएंगे। वहीं इससे पहले पिछले 10 साल से जिला के इंद्री खंड को छोड़कर सभी खंडों को डार्क जोन घोषित किया गया था।
आवेदक किसान जल्द जमा करें पैसा : विधायक
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जिन किसानों ने नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निर्धारित राशि निगम के खाते में जमा करवा दी है उन्हें तीन माह में कनेक्शन दे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में आयोजित एक जनसभा में यह घोषणा की है। यह फैसला किसानों के हित में है, जो स्वागत योग्य है। इसके अलावा जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, वह भी जल्द पैसे जमा करवा दें, उनके कनेक्शन भी जल्द जारी किए जाएंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 10 बीपीएच से ऊपर की क्षमता वाले ट्यूबवेल कनेक्शन अलॉट किए जाएंगे। यह कनेक्शन विभाग की गाइडलाइन अनुसार पैरा 8/22 के तहत रेड, येलो व ग्रीन जोन में शामिल क्षेत्रों के निर्धारित अलग-अलग मापदंडों अनुसार अलॉट किए जाएंगे। -नसीब सिंह, अधिक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड।
अब बिजली निगम की ओर से जारी दिशा-निर्देश अनुसार पैरा 8/22 के तहत रेड, येलो व ग्रीन जोन में शामिल क्षेत्रों को निर्धारित अलग-अलग नियम व शर्तों के अनुसार कनेक्शन अलॉट किए जाएंगे। वहीं निगम की गाइडलाइन अनुसार 10 बीएचपी से कम लोड पर नव एवं नवीकरणीय विभाग की ओर से कनेक्शन दिया जाएगा। वहीं 10 बीएचपी से अधिक लोड होने पर बिजली निगम की ओर से कनेक्शन जारी किया जाएगा। संवाद