फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Election: Anurag Thakur reached Haryana, said - one whose caste is not known, talks about caste calculation

Election: हरियाणा पहुंचे अनुराग ठाकुर, बोले- जिसकी जात का पता नहीं, वह जाति गणना की बात करता है

Thu, 03 Oct 2024 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/असंध/घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/असंध/घरौंडा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 01:11 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजपूत एकता मंच की सभा को संबोधित किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को शाहाबाद विधानसभा के लोगों को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
Election: Anurag Thakur reached Haryana, said - one whose caste is not known, talks about caste calculation
हरविंद्र कल्याण व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को गदा लेकर सम्मानित करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने तो अपने महलों को छोड़कर घास की रोटियां खाकर भी उस समय भी लोहा लेने का काम किया जब कोई साथ में खड़ा नहीं होता था। जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानियां बढ़चढ़ कर दी हैं, हम उस समाज से आते हैं। हम जातपात को नहीं मानते, सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं। देश में तो जिसकी जात का पता नहीं वो जाति गणना की बात करता है। वह बुधवार को राजपूत एकता मंच की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ ताकतें ऐसी है जो भारत में तो हैं लेकिन पाकिस्तान, चीन और अन्य भारत के दुश्मनों के साथ हाथ मिला रही हैं। जब बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करने में कमी नहीं छोड़ते। राहुल गांधी विदेश में जाकर झूठा प्रचार करते हैं कि मोदी सरकार ने भारत में सिखों को सबकुछ मना कर दिया है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि नफरत की इतनी फैक्ट्री चलाना बंद कर दो। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय में सिखों के साथ बहुत अन्याय किया गया, लेकिन जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई एसआईटी का गठन हुआ और जगदीश एवं सज्जन कुमार को जेल में डालने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किया गया। इससे पूर्व उन्होंने घरौंडा में भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा ने दिया हर वर्ग को सम्मान, कांग्रेस ने हमेशा किया पिछड़ों का अपमान : अनुराग ठाकुर
कुरुक्षेत्र के सलपानी गांव में आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को शाहाबाद विधानसभा के लोगों को संबोधित किया। उनके साथ भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा और भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना का भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केवल भाजपा में ही यह संभव है कि एक आम कार्यकर्ता को सांसद और उसके बाद मुख्यमंत्री जैसा बड़ा पद दिया गया हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जैसे कई चेहरे है जिन्हें भाजपा ने उनकी मेहनत और कर्मठता को देखते हुए बड़े पद दिए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब शाहाबाद में कमल खिलाना होगा।

यहां से भाजपा विधायक बनने के बाद निश्चित तौर पर सुभाष कलसाना को कोई बड़ा स्थान देगी। कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम ने हमेशा ही दलित नेताओं का अपमान करने के काम किया है। चाहे अशोक तंवर हों या बहन कुमारी शैलजा हों, कांग्रेस ने इन सबका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा हर वर्ग का सम्मान किया है।

कहा कि 1984 में सिख समाज सहित पीड़ित लोगों को भाजपा कार्यकाल में इंसाफ मिला है और दोषियों को सजा दी गई है। इसके अलावा किसानों के लिए भी भाजपा ने अनेक बड़ी घोषणाएं की है। ठाकुर ने कहा कि इस बार धान फसल का दाम जो किसानों को मिलने वाला है, उसके बाद किसानों के चेहरे खिल उठेंगे। हर वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी जनकल्याणकारी घोषणाएं कर रहे हैं और आज हर वर्ग भाजपा से खुश है।


इस मौके भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य बीबी करतार कौर, अमरजीत सिंह डांगी, धुराला मंडल अध्यक्ष सहदेव मलान, नलवी मंडल अध्यक्ष सर्वजीत कलसानी, दर्शन राणा, सचिन ओजला, राहुल राणा, सरपंच जितेंदर बाल्यान, भूषण शर्मा, गौतम राणा, निर्मल सिंह विर्क, तेलु राणा, सुरेश काजल, नरेश कश्यप और मलकीत ढकाला सहित भाजपा कार्यकर्ता और मतदाता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed