फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Elderly murder arrested

बुजुर्ग का हत्या गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Elderly murder arrested
करनाल। गांव छपरा जागीर के बुजुर्ग रामकुमार की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि 5 सितंबर को उन्हें गांव छपरा जागीर निवासी सतबीर ने शिकायत दी थी कि उसके पड़ोस में आरोपी सुरेंद्र निवासी छपरा जागीर रहता है। उसकी गली में पशुओं को टीका आदि लगाने का शिकंजा रखा हुआ था। उस शिकंजे को सुरेंद्र उनके खेत के सामने लगवाना चाहता था। जिसका सतबीर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

आरोपी सुरेंद्र, उसकी पत्नी पिंकी व सुरेंद्र के दो बेटे युवराज व शिवम ने मिलकर सतबीर व उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसके पिता का गला दबा दिया फिर जान से मारने की धमकी देते हए फरार हो गए थे। वह पिता को अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। 14 सितंबर को आरोपी सुरेंद्र व उसकी पत्नी पिंकी को नए बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed