फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   elder brother killed younger brother

पांच कनाल जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
elder brother killed younger brother
गांव औंगद में 5 कनाल जमीन को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे की कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर कई वारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद मुख्य आरोपी महिंद्र फरार हो गया था जिसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की पत्नी कविता की शिकायत पर मृतक के भाई, भाभी और भतीजे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कविता का आरोप है कि उसके ससुर के पास पौने चार एकड़ जमीन है जो बराबर मेरे पति, जेठ और ससुर में बंटी है। लेकिन जेठ महिंद्र मेरे ससुर के हिस्से की आधी जमीन लेना चाहता था। जिसको लेकर अक्सर वह मेरे पति व ससुर से झगड़ा करता था। मैं मायके गई थी तो मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मेरे जेठ, उसकी पत्नी और बेटे ने कुल्हाड़ी व जेली से सिर और गर्दन में कई वार कर मेरे पति सोनू (33) की हत्या कर दी है। जब मैं औंगद पहुंची तो ससुर श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे सोनू और महिंद्र के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें बीच बचाव के बाद दोनों अपने घर चले गए थे। लेकिन रात करीब 10 बजे वे तीनों सोनू के घर के आगे आकर ललकारने लगे। जब वह बाहर आया तो उन्होंने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंटवारे के बाद से ही थी जमीन पर नजर
जानकारी के अनुसार करीब 6-7 साल पहले पौने चार एकड़ जमीन का बंटवारा किया गया था। जिसमें दोनों भाइयों व इनके पिता के हिस्से सवा-सवा एकड़ जमीन आई थी। पिता श्याम सिंह सोनू के साथ रहता था और वह इस जमीन को इस्तेमाल करता था। मृतक की पत्नी कविता ने बताया कि शुरू से ही उसका जेठ जमीन पर नजर गड़ाए था और झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक सोनू के पिता श्याम सिंह को इस बात का एहसास नहीं था कि यह जमीन उससे उसका बेटा छीन लेगी। क्योंकि दोनों भाइयों में झगड़ा आमतौर पर होता रहता था। लेकिन अंजाम यह होगा अंदाजा नहीं था। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।

मंगलवार सुबह औंगद गांव में वारदात की सूचना मिली थी। जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हुआ था। जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयान पर एक महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-ऋषिपाल, थाना प्रभारी निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed