फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   eight year child died in road accident

आठ साल के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
eight year child died in road accident
गांव फफड़ाना में शुक्रवार को कार की टक्कर लगने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतीक (8) के पिता रमेश ने बताया कि उसका बेटा दुपेडी रोड से अपने घर आ रहा था। इस दौरान वह गांव के जगबीर उर्फ जग्गू व मोहित की कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद दोनों युवक कार लेकर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर वह बच्चे को असंध के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बच्चे की मौत की सूचना से घर में छाया मातम
बच्चे की मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को पता चली तो गांव में मातम छा गया। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश ने बताया कि हादसे के बाद जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो गाड़ी चालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मृतक के पिता ने बताया कि उसके तीन बच्चे थे। जिनमें से प्रतीक सबसे छोटा बेटा था। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्रतीक का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर कार चालक जगबीर उर्फ जग्गू व मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed