{"_id":"66f0d2745299c948b60b31e8","slug":"eight-thousand-rupees-were-cheated-from-a-shopkeeper-pretending-to-be-a-citizen-of-dubai-karnal-news-c-18-knl1008-481728-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दुबई के नागरिक बता दुकानदार से आठ हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दुबई के नागरिक बता दुकानदार से आठ हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो ठगों ने दुकानदार के साथ आठ हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में बीजना गांव निवासी संदीप ने बताया कि समालखा के बस अड्डे पर उसकी किराने की दुकान है। 21 सितंबर की शाम को करीब नौ बजे उसके पास दो व्यक्ति सफेद रंग की कार में आए। उनमें से एक व्यक्ति मेरी दुकान के गल्ले के पास खड़ा हो गया तो दूसरा हेल्पर को बातों में लगाता रहा।
इसी दौरान उन्होंने गल्ले से 500 रुपये का नोट मांगा और खुद को दुबई का नागरिक बताया। उन्होंने कहा कि 500-500 के नए नोट दिखाना। उसने अपने पर्स से करीब 16 नोट उस व्यक्ति को दिखाए। जो कि आठ हजार रुपये थे। तभी उस व्यक्ति ने धोखे से वह रुपये गायब कर दिए और उसे बताया कि उसने वह नोट गल्ले में रख दिए हैं। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। संवाद