फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight players won gold, 20 silver in Wushu

Karnal News: वुशु में आठ खिलाड़ियों ने जीता सोना, 20 की चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight players won gold, 20 silver in Wushu
मधुबन  जिला वुशु चैंपियनशिप में विजेता डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन के विद्यार्थी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन के विद्यार्थियों ने जिला वुशु चैंपियनशिप में 28 पदक जीतकर नाम रोशन किया है। मधुबन में हुई प्रतियोगिता में आठ विद्यार्थियों ने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक जीते। वहीं, 20 विद्यार्थियों ने सिल्वर पदक अपने नाम किया। सोमवार को विजेताओं के स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।


प्रिंसिपल सुमिता अरोड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी ओवरऑल प्रदर्शन में भी दूसरे स्थान पर रहे। हितेश ने 24 किलोग्राम में, आंचल ने 60 किलोग्राम, रितु ने 52 किलोग्राम, मयंक ने 48 किलोग्राम, नितेश ने 45 किलोग्राम, विनय ने 46 किलोग्राम, कनिष्क ने 45 किलोग्राम और गुरलीन ने 30 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की कोच सोनिया राणा और खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल ने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अत्यधिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed