फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight people injured in road accidents

Karnal News: सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents
हाइवे पर पलता ट्रक की जांच करते पुलिस कर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कोहरे के कारण बुधवार की रात और वीरवार को अलग-अलग जगहों पर कई सड़क हादसे हुए। गनीमत रही कि हादसे के कारण किसी की जान नहीं गई। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। तरावड़ी के नजदीक नेशनल हाईवे-44 पर भिवानी से लुधियाना की ओर जा रहा एक कैंटर पलट गया। चालक राकेश ने बताया कि कैंटर में कोयला लोड किया हुआ था। सड़क किनारे गड्ढा आने के कारण हादसा हुआ है। इसके अलावा पानीपत से चंडीगढ़ की ओर जाते हुए स्क्रैप से भरा ट्रक भी पलट गया। चालक विवेक ने बताया कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ है। कोहरे के कारण आगे की स्थिति का पता नहीं चल पाया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सीधा कराया गया। इसके अलावा जिले में अन्य कई जगहों पर छोटे हादसे कोहरे के कारण हुए। जिनमें लोगों को चोटें भी आई हैं। जिला नागरिक अस्पताल से प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि बुधवार शाम से लेकर वीरवार दोपहर तक 8 के करीब मरीज सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचे। इसमें बुधवार को शाम आठ बजे से सवेरे 7 बजे तक करीब चार से पांच ट्रक और कार हादसे हुए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed