{"_id":"671185540399b7781b0eeaa4","slug":"eight-new-dengue-patients-found-karnal-news-c-18-knl1008-501304-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को आठ नए मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू के केसों का आंकड़ा 165 तक पहुंच चुका है। सरकारी अस्पतालों व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइनें लगी हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। जिले में गठित टीमों ने अब तक 1105929 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 7103 घरों में लार्वा मिल चुके हैं और टीमों ने 3691 मकान मालिकों को नोटिस थमाए हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 5385 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय
अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि खड़े हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं। कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों होदी को अवश्य सुखाकर ही पानी भरे। यदि कूलर उपयोग में न लाये जा रहे हैं तो रगड़कर साफ करके सुखाकर ही रखें। पानी के भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उस में काला तेल डाल दें।
विज्ञापन
डेंगू व मलेरिया बुखार के लक्षण
अचानक तेज बुखार का होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मितलाना उल्टी आना। सिर दर्द व उल्टी। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है।