{"_id":"670afd7ddc0f09a0bc0a4414","slug":"eight-new-dengue-patients-found-karnal-news-c-18-knl1008-497151-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
करनाल। डेंगू का खतरा बरकरार है। शनिवार को जांच किए गए 145 सैंपलों में से आठ केस पॉजिटिव मिले हैं। उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण में 150 व शहरी में 16 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों ने अब तक 10,85,058 घरों को कवर कर लिया हैं। जिनमें से अभी तक 7906 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 3530 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 4498 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 127 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में घर के आसपास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आसपास होने वाले जल भराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
डेंगू के लक्षण व बचाव
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर 62 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।