{"_id":"698f8c66fbd32c5b2a0677fa","slug":"eight-new-courts-inaugurated-in-the-district-karnal-news-c-18-knl1018-845196-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिले में आठ नई अदालतों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिले में आठ नई अदालतों का शुभारंभ
Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिले में लंबित मुकदमों की सुनवाई में तेज लाने के उद्देश्य से आठ नई अदालतों का शुभारंभ किया गया है। पांच अदालत करनाल न्यायिक परिसर में और असंध, घरौंडा और इंद्री में एक-एक अदालत बढ़ाई गई है। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा ने अदालतों का शुभारंभ किया। सीजेएम डॉ. इरम हसन ने असंध में अदालत का शुभारंभ किया। इस मौके करनाल बार एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मंढान, असंध बार एसोसिएशन के प्रधान सोमदत्त शर्मा, सदस्य व अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन