फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight most wanted, 63 declared and 117 bail jumpers arrested

Karnal News: आठ मोस्टवांटेड, 63 उद्घोषित और 117 बेल जंपर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Eight most wanted, 63 declared and 117 bail jumpers arrested
पुलिस ने 16 मार्च से 17 मई तक चलाया है विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चुनाव को लेकर पुलिस ने 16 मार्च से 17 मई तक विशेष अभियान चलाया हुआ है। एसपी दीपक सहारन के अनुसार अभियान के दौरान जिला पुलिस ने आठ मोस्टवांटेड, 63 उद्घोषित व 117 बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। इससे अलग तीन पिस्तौल, आठ चाकू व 21 रौंद बरामद किए हैं। 396 किलो नशीले पदार्थ पकड़े गए। जिनकी अनुमानित कीमत 3346846 रुपये है।
इसके अलावा 15033 लीटर शराब जिला पुलिस की ओर से पकड़ी गई है, जिसकी कीमत 1922863 रुपये है। इन सभी में जिला पुलिस की ओर से अलग-अलग थानों में अब तक 273 मामले दर्ज किए गए व 315 को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जिला पुलिस ने 457 गैर जमानती वारंटों की तामील करवा उनका निपटारा करवाया गया व 290 गैर जमानती वारंटों की रिपोर्ट बनाकर कोर्ट को भेजी गई है। 11442 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनावों के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और शरारती तत्वों व नशा बेचने वालों की जानकारी मो0 नंबर 9729990750 पर साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed