फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight most wanted, 19 declared and 33 bail jumpers arrested

Karnal News: आठ मोस्ट वांटेड, 19 उद्घोषित और 33 बेल जंपर धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Eight most wanted, 19 declared and 33 bail jumpers arrested
- पुलिस ने विस चुनाव के चलते चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल विधानसभा चुनाव के चलते चलाए गए अभियान में पुलिस ने आठ मोस्ट वांटेड, 19 उद्घोषित अपराधी व 33 बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि यह अभियान पुलिस ने 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से चार अवैध पिस्तौल, चार चाकू व सात रौंद बरामद किए। नशा तस्करों से 56.421 किलो नशीले पदार्थ भी जब्त किए। जिनकी अनुमानित कीमत 16 लाख 25 हजार 071 रुपये है।
इसके अलावा 29,233 लीटर अवैध शराब व 430 लीटर लाहन भी पकड़ा। जिसकी कीमत एक करोड़ 27 लाख 07 हजार 137 रुपये है। इन सभी अपराधों के संबंध में जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग थानों में अब तक 103 मामले दर्ज किए गए। जिनमें 119 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पुलिस द्वारा 121 नॉन बेलेबल वारंट की तामील करवा उनका निपटारा करवाया गया व 251 नॉन बेलेबल वारंट की रिपोर्ट बनाकर न्यायालय को भेजी गई है। वाहनों की चेकिंग के दौरान जिला पुलिस द्वारा अब तक 51 लाख 60 हजार 500 रुपये अवैध कैश बरामद किया गया। अब तक 102 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्यवाही भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा अब तक 9,550 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए जा चुके हैं और इन हथियारों का जमा करवाना चुनावी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और शरारती तत्वों व नशा बेचने वालों एवं अन्य अपराधों में शामिल अपराधीयों की जानकारी निडर होकर जिला पुलिस के साथ साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed