फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight lakhs were cheated in the name of job in foreign ministry

Karnal News: विदेश मंत्रालय में नौकरी के नाम पर ठगे आठ लाख

Sat, 29 Jun 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Eight lakhs were cheated in the name of job in foreign ministry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। विदेश मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक परिवार के चार सदस्यों ने एक युवक से आठ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके पास विदेश मंत्रालय की फर्जी ई-मेल आईडी से ज्वांइनिंग लेटर भी भेजा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सांभली गांव निवासी युवराज ने शिकायत में बताया कि अगस्त 2021 से वह और राजौंद्र गांव जिला कैथल निवासी विकास धीमान, करनाल की बैंक कॉलोनी, मकान नंबर 49 में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था और अपनी सरकारी नौकरी के पेपर की तैयारी कर रहे थे। मार्च 2022 से उसने आईसीएस कोचिंग सेंटर करनाल से कोचिंग लेनी भी शुरू की थी।
विज्ञापन

इस दौरान सतनारायण, सुगम शर्मा उर्फ अंकित, मोहित शर्मा व पुष्पा देवी निवासी सांवत गांव, करनाल हाल ही निवासी मकान नंबर आठ, एक्सटेंशन, चमन गार्डन करनाल भी उसी मकान में ही रह रहे थे। उसका व उसके दोस्त का कमरा भी इसी मकान में पिछली साइड में था। सभी आरोपियों ने साजिश के तहत उसके साथ मेल-मिलाप बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2022 में आरोपी उसके कमरे में आए और कहा कि सुगम शर्मा विदेश मंत्रालय भारत सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल इंटेलीजेंस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और उसके विदेश मंत्रालय में बहुत अच्छी जान पहचान है। ऐसे में वे उसकी विदेश मंत्रालय में जल्द ही सरकारी पक्की नौकरी लगवा देंगे। उसके लिए आठ लाख रुपये का खर्च आएगा।
चार लाख अभी देने होंगे और बाकी के चार लाख काम होने के बाद। उसने आरोपियों को चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कुछ फार्मों पर उसके हस्ताक्षर लेकर कहा कि वे उसका काम जल्दी ही करा देंगे। आरोपियों ने विदेश मंत्रालय की एक फर्जी मेल बनाकर उसमें दस्तावेजों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया और कांस्टेबल पद के लिए शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है की बात लिखकर एक मेल उसे भेज दी।
इसके बाद आरोपियों ने उसके पास आकर चार लाख रुपये देने की बात कही। इसके बाद उसने अपने पिता के खाते से चार लाख रुपये नवंबर 2022 में ट्रांसफर करा दिए। इसके उसने चार लाख का सेल्फ का चेक काटकर उसे दे दिया औररुपये निकलवाने और उसे लाकर देने की बात कही कि ये रुपये ऊपर देने है। जब उसने आरोपियों से अपाइंटमेंट लेटर देने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगे।


विदेश मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे परिवार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed