{"_id":"60aeb5a18ebc3e00b20ef321","slug":"eight-died-by-corona-and-2-by-black-fungus-karnal-news-knl71073486","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से आठ, ब्लैक फंगस से दो मरीजों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से आठ, ब्लैक फंगस से दो मरीजों की गई जान
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना की जगह ब्लैक फंगस के केस बढ़ रहे। बुधवार को ब्लैक फंगस के 8 नए केस आए हैं। इनमें दो मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना के 144 पॉजिटिव केस आए और 8 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई है। कोरोना संक्रमण के मामले तो कम हो रहे लेकिन मौत का आंकड़ा नहीं घट रहा है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित 486 मरीजों की जान जा चुकी है। ब्लैक फंगस से अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को ब्लैक फंगस से उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति व 67 वर्षीय सफीदों जिला जींद निवासी व्यक्ति की मौत हुई है। आज 194 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.49 प्रतिशत और रिकवरी रेट 93.06 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है। अब तक जिले में 356446 लोगों के सैंपल लिए हैं इनमें 318191 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 38642 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 35960 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 2196 का इलाज चल रहा है। अभी तक जिले में 37 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। 25 मरीजों का इलाज मेडिकल कालेज में और एक मरीज का इलाज ओपीडी में चल रहा है।
1970 के लिए थे सैंपल
बुधवार को जो रिपोर्ट आई है। वह 1970 सैंपलों की आई है। इनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के पॉजिटिव केस हैं। जिनमें सर्राफाबाद में 5 केस, नलीपुर में तीन व जपती छपरा में सात केस सामने आए हैं। अलग-अलग गांव में भी 2 से तीन केस आए हैं। इनमें किसान विद्यार्थी, महिलाएं शामिल हैं।
ऐसे बढ़े ब्लैक फंगस के मामले
तारीख - मामले - मौत
15 मई - 02 - 1
19 मई - 05 - 1
20 मई - 03 - 0
21 मई - 02 - 1
22 मई - 05 - 0
23 मई - 07 - 0
24 मई - 01 - 1
25 मई - 04 - 2
26 मई - 08 - 2
नॉन आईसीयू बेड 210 और आईसीयू के 77 बेड खाली
डीसी निशांत कुमार ने बताया कि कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 485 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 268 भरे हैं तथा 210 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 190 भरे हैं तथा 77 खाली हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 159 केस दर्ज
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है लेकिन जिलेवासी लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि 13 अप्रैल से अभी तक जिले में 159 केस दर्ज किए गए हैं जिन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। इन मामलों में 188 लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। इससे अलग बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले 193 लोगों का चालान ी किया गया है।