{"_id":"683cc1d4d1558f061c051ba3","slug":"eight-days-left-for-admission-seven-thousand-applications-so-far-karnal-news-c-18-knl1008-660264-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दाखिले के आठ दिन शेष, अब तक सात हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दाखिले के आठ दिन शेष, अब तक सात हजार आवेदन
विज्ञापन
- एनसीसी, एनएसएस प्रमाणपत्र होने पर आवेदकों को मिलेंगे 10 अतिरिक्त अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन के आठ दिन शेष हैं। अभी तक पोर्टल पर करीब सात हजार आवेदन आए हैं। अभी तक हुए आवेदनों में युवाओं ने पहली पसंद सरकारी कॉलेजों को चुना है। आवेदन के समय एनसीसी, एनएसएस प्रमाणपत्र संलग्न करने पर आवेदकों को 10 अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे।
इसके अलावा यदि छात्र पर स्कूल स्तर का ही एनसीईआरटी से राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, भारतीय स्काउट एवं गाइड प्रमाणपत्र, खेल प्रमाणपत्र, 12वीं कक्षा में मेरिट प्रमाणपत्र है है तो भी दाखिले के लिए 10 अंकों का लाभ मिल सकेगा। कॉलेज की यूजी कक्षाओं में दाखिले लेने के लिए 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी जोकि नौ जून तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया के बाद जिले के 15 कॉलेजों की 10680 सीटों पर विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिले मिलेंगे। अगर किसी के फार्म में गलती हो जाती है तो वह 10 जून को उसमें संशोधन करवा सकेंगे। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन से पहले हेल्प डेस्क पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे चलेगी स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया-
- नौ जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।
- 10 जून तक आवेदन फार्म में करवा सकेंगे संशोधन।
- 11 जून को सभी आवेदकों की सूची होगी जारी।
- 15 जून तक कमेटियों की ओर से दस्तावेजों की जांच।
- 16 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी होगी।
- 18 से 29 जून तक चलेंगे दाखिले के दो चरण।
- 18 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची होगी जारी।
- 19 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी।
- 20 से 23 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे।
- 25 जून को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 26 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट।
- 27 से 29 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे।