फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight clean, 27 best school title

आठ को स्वच्छ, 27 को बेस्ट स्कूल का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Eight clean, 27 best school title
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छता के क्षेत्र में बच्चों की सुविधा के लिए बेहतर कार्य करने वाले जिले के 35 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया। छह श्रेणियों में हुए आकलन के आधार पर आठ स्कूलों को ओवरऑल और 27 स्कूलों को विशेष श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।
वीरवार को पंचायत भवन में शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें आवेदन करने वाले सभी स्कूलों का छह श्रेणियों के आधार पर टीम ने निरीक्षण करके नंबर जारी किए। जिसके आधार पर फाइव स्टार पाने वाले स्कूलों को अब सम्मानित किया गया है। सभी छह खंडों में से असंध और नीलोखेड़ी खंड से एक भी स्कूल पुरस्कार नहीं जीत पाया है। जबकि अन्य चारों खंडों के स्कूलों को पुरस्कार मिला। सबसे ज्यादा 18 पुरस्कार करनाल खंड के स्कूलों को मिले। पुरस्कार के लिए पेयजल सुविधा, साफ सुथरे शौचालय, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण, बच्चों के हैंड वॉश के लिए प्रबंध, स्कूल का संचालन एवं रखरखाव और कोविड-19 से बचने के लिए प्रबंध श्रेणी में आंकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे परिवर्तन का सही माध्यम : अतिरिक्त उपायुक्त
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए बच्चे सबसे सही माध्यम साबित हो सकते हैं। हम आज जो उन्हें सिखाएंगे, वे उसे लंबे समय तक जीवन में अपनाकर समाज को बदलने का काम करेंगे और बच्चों में सद्गुणों को भरने में शिक्षक ही अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए जन जागरण की प्रत्येक मुहिम शिक्षकों के नेतृत्व में स्कूलों से आरंभ करनी चाहिए।
इन्हें मिला पुरस्कार
- ओवरऑल : जीएसएसएस जुंडला, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीएसएसएस मॉडल टाउन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, जीएचएस भोजी खालसा, माउंट लिटरा जी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय हरिसिंहपुरा

- विशेष श्रेणी : जीपीएस प्रेमनगर, जीजीएसएसएस इंद्री, जीपीएस गांधी नगर, जीएमएस रंधौली, केंद्रीय विद्यालय हरिसिंहपुरा, जीएसएसएस जुंडला, जीएसएसएस मॉडल टाउन, जीएसएसएस बड़ौता, जीएमएस जड़ौली, जीपीएस जड़ौली, जीपीएस मंगलपुर, जीजीएसएसएस प्रेमनगर, जीपीएस डबरी, जीएसएसएस करनाल, जीएमएस मंगलौरा, जीपीएस एनडीआरआई, जीएसएसएस फरीदपुर, जीएमएस गुल्लरपुर, जीएमएस मंगलौरा, जीएमएस सेक्टर-6, जीएचएस बलड़ी, जीएचएस भोजी खालसा, जीपीएस मंगलपुर, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, जीएमएस नन्हेड़ा, जीजीएचएस गगसीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed