फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eight CFCs will be established in the city, musical fountain will be installed at Meera Valley

Karnal News: शहर में स्थापित होंगे आठ सीएफसी, मीरा घाटी पर लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Eight CFCs will be established in the city, musical fountain will be installed at Meera Valley
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा बोलीं- महात्मा गांधी चौक से नूर महल तक स्मार्ट बनाई जाएगी सड़क
विज्ञापन

देव शर्मा
करनाल। शहर में हर व्यक्ति आसानी से अपनी शिकायत का समाधान करा सके, इसके लिए आठ नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) स्थापित किए जाएंगे। मीरा घाटी में एक नया म्यूजिकल फाउंटेन शीघ्र बनवाया जाएगा। कर्ण पार्क में शीघ्र फूड जोन बनवाने के साथ ही उसे रेनोवेट कराया जाएगा। ये कहना है कि नगर निगम करनाल की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का।
उनका कहना है कि कर्ण पार्क शहर के बीच में है और बहुत से लोग सैर व पिकनिक मनाने वहां आते हैं, ऐसे में पार्क को रेनोवेट कराया जाएगा। खेल उपकरणों से लेकर पौधों तक सभी दुरुस्त किया जाएगा। फेंसी लाइटें लगाई जाएंगी। यहां वेंडर फूड जोन भी बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले को अपनी पसंद के खाद्य पदार्थ भी मिल सकें। इसकी पीआर तैयार कर ली गई है। शीघ्र टेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के महात्मा गांधी चौक से नूर महल चौक तक रोड को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा और दूसरा शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड तक का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही हैं, ये करोड़ों का प्रोजेक्ट है, शीघ्र इसे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मीरा घाटी शहर का प्रमुख चौक है, यहां पर एक म्यूजिकल फाउंटेन बनाने की योजना है, ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा लगे और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की अच्छी रैंकिंग लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मेरी बीट-मेरी पहचान भी शुरू की है। शहर में कुल 52 बीट बनाई गई हैं। हर सप्ताह समीक्षा करके देखा जाता है कि किस दरोगा व सुपरवाइजर की बीट सबसे अधिक स्वच्छ रही है, इस पर उसे पुरस्कृत किया जाता है। इसके साथ ही पुरानी अनाज मंडी में चल रहे कॉमर्शियल स्पेस परियोजना को पूरा कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में तो पहले से ही नागरिक सुविधा केंद्र (सिटीजन फैसिलिटी सेंटर) पहले से ही, अब शहर में आठ अलग अलग क्षेत्रों में सीएफसी स्थापित कराने की योजना पर कार्य चल रहा है। जिसमें नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। शिकायत को पोर्टल पर अपलोड करके उसका समयबद्ध निस्तारण कराएंगे।

2017 बैच की आईएएस अधिकारी
डॉ. वैशाली 2017 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह डाॅक्टर भी हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। फिर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई। उनकी पहली पोस्टिंग पुन्हाना (मेवात) में एसडीएम के पद पर हुई। इसके बाद नारायणगढ़ में भी एसडीएम का कार्यभार संभाला। इसके बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और कुरुक्षेत्र में एडीसी रहीं। इसके बाद हिसार में नगर निगम की आयुक्त बनीं। पिछले साल करनाल नगर निगम की आयुक्त बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed