फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eduset watchman on strike

Karnal News: धरने पर डटे एजुसेट चौकीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eduset watchman on strike
करनाल। एजुसेट चौकीदारों का धरना जारी है। उनका कहना है जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। एजुसेट चौकीदारों के जिला प्रधान बलकार सिंह ने बताया कि प्रदेशभर के कर्मचारी लघु सचिवालय के बाहर करीब 20 दिन से राज्यव्यापी हड़ताल कर रहे हैं, इसका सरकार पर कोई असर नहीं हुआ है। इसी बीच चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई उसमें कोई ठोस हल नहीं निकलने से अब कर्मचारियों की करनाल में आठ जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर वार्ता होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि चंडीगढ़ में हुई वार्ता में कर्मचारियों को कौशल रोजगार के दायरे में रहकर कार्य करने की सलाह दी गई है। इससे सभी कर्मचारियों में रोष है। इस कारण प्रदेशभर के कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएम आवास पर उनके जनप्रतिनिधि संजय बठला से वार्ता करेगा। कर्मचारियों का आरोप है कि 11 नवंबर 2003 की विभागीय नीति अनुसार प्रदेशभर में शिक्षा विभाग में कार्यरत एजुसेट चौकीदारों को पक्का करने का वादा किया गया था, लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन


एजुसेट चौकीदारों की मांग है कि 10 माह की बजाय पूरे साल 12 माह का वेतन दिया जाए। मिड डे मील कर्मी व पार्ट टाइम कर्मचारी भी लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए 21 दिन बीत चुके हैं। शनिवार को लघु सचिवालय के बाहर कर्मचारियों में जिला प्रधान बलकार सिंह, होशियार सिंह, अमल, महावीर, सोमदत्त, शमशेर सिंह, सुखपाल, गुरमीत सिंह व सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed