{"_id":"5e012da28ebc3e87da176ea6","slug":"education-minister-kavarpal-karnal-news-knl161455168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलगू भाषा को दूसरी भाषा की सूचना पर लगा विराम, शिक्षा मंत्री बोले-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलगू भाषा को दूसरी भाषा की सूचना पर लगा विराम, शिक्षा मंत्री बोले-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में तेलगू भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा होने की सूचना पर विराम लग गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। तेलगू को दूसरी भाषा का दर्जा मिलने के मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो पूर्व सीएम चौधरी बंसी लाल ही दे सकते हैं। क्योंकि ये उनके टाइम में ही थी। अब तो पंजाबी भाषा है। स्कूलों में भी पंजाबी भाषा पढ़ाई जा रही है। तेलगू को लेकर कोई विचार नहीं है। बहुत समय से पंजाबी भाषा यहां चल रही है। शिक्षा मंत्री सोमवार को करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे।
बता दें कि कुछ दिनों से हरियाणा में तेलगू भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा मिलने की सूचना चल रही थी। इसको लेकर सिख समुदाय में रोष था। यहां तक की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी इसके विरोध में उतरी हैं। बैठक कर इस मुद्दे पर ऐतराज जताया गया।
चार माह का लक्ष्य : नए सत्र से पहले स्कूलों के सुधरेंगे हालात
नए सत्र से पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों के हालात सुधरेंगे। इसके लिए सरकार ने चार माह का लक्ष्य रखा है। चार माह यानी अप्रैल में नए सत्र शुरू होने तक स्कूलों की चहारदिवारी, शौचालयों, बेंच व अन्य खामियों को दूर किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब आने वाले समय में स्कूलों के हालात खराब नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
किसी स्कूल का नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन : शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री कंवरपाल बोले, मैं मानता हूं हमारे कई स्कूलों में खामियां हैं। लेकिन अब इनके हालात सुधारे जाएंगे। इसको लेकर हमने प्लानिंग की है और चार माह में सुधार करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल न भरने के कारण अब स्कूलों के कनेक्शन नहीं कटेंगे। इसको लेकर भी सरकार ने व्यवस्था की है। बता दें कि गत दिनों करनाल के प्रेम नगर में बिजली निगम ने स्कूल का बिल पेंडिंग होने के कारण कनेक्शन काटा था।