{"_id":"69a0af55aaf563c6fa0cf1e0","slug":"ed-arrives-to-investigate-12-year-old-rice-mill-transactions-karnal-news-c-18-knl1018-854703-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राइस मिल से जुड़े 12 साल पुराने लेन-देन में जांच करने पहुंची ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राइस मिल से जुड़े 12 साल पुराने लेन-देन में जांच करने पहुंची ईडी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। करीब 12 साल पुराने एक राइस मिल से जुड़े लेन-देन में जांच के लिए करनाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची। टीम ने चौधरी कॉलोनी स्थित मकान में सुबह 9 बजे दस्तक दी और शाम तक जांच की। इसके अलावा सेक्टर-13 और एक अन्य स्थान पर भी टीम ने राइस मिलर के मकान में दबिश देकर रिकार्ड खंगाला। चौधरी कॉलोनी में घर के बाहर गाड़ियां खड़ी दिखाई दी। किसी को भी न तो मकान के अंदर जाने दिया और न ही बाहर आने दिया गया।
चौधरी कॉलोनी में जिस मकान में टीम पहुंची है, वह भट्ठा कारोबारी का मकान है। पूर्व में राइस मिल से उनका संबंध बताया जा रहा है। इधर, कार्रवाई को लेकर कोई भी अधिकारी खुलकर नहीं बोला। न ही एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जिस मामले में जांच की गई है, वह 2014 से पहले के लेनदेन का है।