फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ED and income tax raids on the whereabouts of former CM Hooda's close MLA Dharam Singh Choukkar

पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी विधायक धर्म सिंह छौक्कर के ठिकानों पर ईडी और आयकर का छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ED and income tax raids on the whereabouts of former CM Hooda's close MLA Dharam Singh Choukkar
ED and income tax raids on the whereabouts of former CM Hooda's close MLA Dharam Singh Choukkar - फोटो : Panipat
प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की तीन टीमों ने बुधवार को पानीपत की समालखा विधानसभा से विधायक धर्म सिंह छौक्कर के निवास, कार्यालयों और पेट्रोल पंप समेत अन्य प्रापर्टी में छापा मारा। समालखा ही नहीं बल्कि उनके चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक, गुरुग्राम और दिल्ली स्थित घरों और कार्यालयों पर भी छापा मारा गया है। प्रदेश भर में हुई इस कार्रवाई में करीब तीन सौ से अधिक लोगों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

समालखा में सुबह छह बजे सभी जगह पर एकसाथ एक ही वक्त पर कार्रवाई शुरू की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले विधायक धर्म सिंह छौक्कर के नई अनाज मंडी स्थित कार्यालय, जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप और उसके पीछे बनी कोठी और उनके समर्थक के यहां पर छापा मारा गया। पेट्रोल पंप और उसके पीछे बनी कोठी में छह गाड़ियों में डेढ़ दर्जन अधिकारी एवं 11 पुलिसकर्मी पहुंचे। टीम ने वहां पहुंचते ही मुख्य गेट को बंद करवा दिया और किसी के भी बाहर आने या जाने पर पाबंदी लगा दी। सभी के फोन स्विच ऑफ करा दिए गए। नई अनाज मंडी स्थित विधायक के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में दस अधिकारियों के साथ ही आधा दर्जन पुलिसकर्मी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक ये छापे आय से अधिक संपत्ति, जमीन की खरीद-फरोख्त और टैक्स चोरी से जोड़कर देखे जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक छापा जारी था।
विज्ञापन

विधायक के समर्थक रामफल चौहान के वार्ड-16 स्थित घर और कार्यालय पर भी छापा मारा गया। रामफल चौहान के शराब के ठेके हैं और आशंका जताई जा रही है कि परोक्ष रूप से ये ठेके भी समालखा के विधायक के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक समालखा आई टीम मंगलवार रात करीब दो बजे ही टीम गुुरुग्राम से रवाना हो गई थी। कार्रवाई कर रही टीम ने कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, उनका कहना था कि कुछ नहीं बता सकते हैं, कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
तीन सप्ताह पहले महम के विधायक के यहां भी पड़ा था छापा
25 फरवरी को महम से विधायक बलराज कुंडू के यहां भी आयकर विभाग ने छापा मारा था। बलराज कुंडू के घर और ऑफिस के साथ ही उनके ससुराल और रिश्तेदारों के घर भी छापा मारा गया था।

कांग्रेस से विधायक धर्म सिंह छौक्कर मूलरूप से गांव टिटाना के रहने वाले हैं। उन्होंने लंबे समय तक हरियाणा पुलिस में नौकरी की और बड़े भाई इंद्र सिंह छौक्कर के देहांत के बाद राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और समालखा विधानसभा से जीत दर्ज की। वह वर्ष 2014 तक विधायक रहे, लेकिन इसी साल हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर हार गए। वर्ष 2019 में फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक को हराकर फिर से विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed