फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Eco-friendly manjha comes in the market, it will not harm the hands

Karnal News: बाजार में आया ईको फ्रेंडली मांझा, हाथों को नहीं पहुंचेगा नुकसान

Mon, 05 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 05 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Eco-friendly manjha comes in the market, it will not harm the hands
 सेक्टर 13 के बाजार में पतंग पसंद करते ग्राहक। संवाद
करनाल। मकर संक्रांति और वसंत पंचमी पर पतंगबाजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजार में मांझे की नई किस्म आई है। इस बार एक पर्यावरण हितैशी यानी इकोफ्रेंडली मांझा बाजार में आया है। जो स्वदेशी उत्पाद है। इसकी खास बात ये है कि ये न तो पतंग उड़ाने वाले के हाथों को नुकसान पहुंचाएगा, न हवा में उड़ने वाले पक्षियों को। इससे पहले हर बार वसंत पंचमी के मौके पर चाइनीज मांझों की वजह से पतंग उड़ाते समय बच्चों के हाथ में चोट लगने का खतरा रहता था। चाइनीज मांझे में कांच का पाउडर मिला होने से पक्षियों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ये मांझा सूती धागे से तैयार किया जाता है जो बहुत सॉफ्ट होता है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता। दुकानदारों ने बाजार में इस बार मांझे की बेहतरीन किस्में मंगवाई है। दूसरी ओर अबकी बार शहर के बाजारों में पतंग के कारोबार में वसंत पंचमी से पहले ही 30 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। अब लोग चाइनीज मांझे न लेकर बच्चों के लिए सुरक्षा के लिहाज से और स्वदेशी मांझे अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन




बाजार में मिलने वाले मांझे

5 नंबर कॉटन मांझा : 150 से 200 रुपये
9 नंबर मांझा : 250 से 300 रुपये

12 नंबर मजबूत मांझा : 350 से 450 रुपये

बच्चों के लिए सेफ सॉफ्ट डोर : 100 से 180 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed