फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Earrings of four women swung

चार महिलाओं की कानों की बालियां झपटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Earrings of four women swung
करनाल। सावधान! कर्णनगरी की सड़कों पर बाइक सवार झपटमार घूम रहे हैं। लगातार महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। एक पखवाड़े से लगातार इन घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। आलम यह है कि रविवार को मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने एक के बाद एक चार महिलाओं के कानों से सोने की बालियां झपट लीं। लगातार हो रही वारदातों से महिलाओं में सड़कों पर सुरक्षा का माहौल पनप रहा है। पुलिस ने इन घटनाओं को तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

केस 1
सेक्टर- 6 फ्रेंडस कॉलोनी निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सिमरजीत कौर कॉलोनी में सैर कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक आरोपी आया और उसके कानों से बाली खिंचकर ले गया। उसने लाल टी शर्ट पहनी हुई थी। यह वारदात शाम के 7.15 बजे हुआ है।
विज्ञापन

केस 2
गांव नगला मेघा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 8 अगस्त को वह अपनी बहन सुनीता के साथ राजपुर पानीपत से अपने गांव नगला मेघा में आ रहा था तो नगला मेघा से पहले दवाई की फैक्त्रस्ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उसकी बहन के कानों से सोने की बाली झपट कर फरार हो गया। यह बाली 2.5 ग्राम की थी। उस आरोपी ने लाल रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3
सेक्टर-5 निवासी शारदा रानी ने बताया कि वह 8 अगस्त की शाम को अपने घर के आगे गली में सैर कर रही थी। उसके साथ उसकी दो देवरानी भी थी। अचानक मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और उसके कानों से सोने की बाली झपट कर फरार हो गया। आरोपी ने मास्क लगाया हुआ था। मोटरसाइकिल की प्लेट नहीं थी।

केस 4
यूपी के शामली जिले के गांव हसाना निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वह अपनी मां बच्चन कौर को मोटरसाइकिल पर साथ बैठाकर अंबाला से यूपी घर वापस जा रहा था। नगला चौक पर पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया, जिसमें लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था। वह उसकी माता के कानों की सोने की बाली झपट कर भाग गया। बाली करीब 2.5 ग्राम की थी।
बाइक सवार द्वारा महिलाओं के कानों से बालियां झपटने के मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed