फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Earlier it seemed like an accident, investigation revealed the murder

42. पहले लग रहा था हादसा, जांच में हुआ हत्या का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Earlier it seemed like an accident, investigation revealed the murder
करनाल। नए साल पर बलड़ी बाईपास पर खंभे से टकराकर कार सवार दो युवकों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। करीब पांच महीने में खुलासा हुआ कि वह हादसा नहीं सोची समझी साजिश के तहत उन युवकों की हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि एक दूसरी कार में सवार आरोपियों ने मृतकों की कार को साइड मारी थी, जिस कारण उनकी कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी और उनकी मौत हो गई थी। मामले में फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता वसंत विहार निवासी महावीर ने बताया कि उसका बेटा अजय टूर ट्रैवल का काम करता था। एक जनवरी की रात को उसका बेटा अजय अपने मामा के लड़के गांव टिकरी निवासी शुभम के साथ कार में सवार होकर घर से निकला था। उन्हें सुबह पुलिस से सूचना मिली की बलड़ी बाईपास पर एक सड़क हादसा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनकी कार एक बिजली के खंभे से टकराई हुई थी और बिजली का खंभा भी कार पर ही पड़ा था। उस कार में उसका बेटा अजय और साले का लड़का शुभम दोनों मृत अवस्था में थे। उस दौरान सभी कह रहे थे कि तेज रफ्तार के कारण यह सड़क हादसा हुआ था, सड़क हादसा मानकर उन्होंने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करा कर संस्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें शक हुआ था कि अजय के साथ उस रात को कोई और भी था। इस बारे में जांच करने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर वसंत विहार, आईटीआई चौक व भाटिया कार गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला की उनके बेटे की गाड़ी के साथ-साथ एक और के 10 गाड़ी चल रही थी। जहां पर हादसा हुआ उससे कुछ दूरी पहले भाटिया कार गैरेज के सीसीटीवी कैमरे में उस दिन रात के करीब 3.15 पर वह कार नजर आ रही है और वह बहुत तेज गति में थी। जब इस कार का नंबर लेकर इसकी जानकारी निकाली गई तो यह कार गांव कैलाश निवासी विकास के नाम पाई गई। इस कार में विशाल के साथ तीन अन्य व्यक्ति मौजूद थे। जो उनकी गली में वसंत विहार में ही रहते हैं। जब इस बारे में और जानकारी निकाली तो पता चला कि विशाल को उसके बेटे अजय व साले के लड़के शुभम के साथ उस दिन झगड़ा हुआ था। इस कारण उन्हें शक है कि यह हादसा नहीं सोची समझी साजिश है। चारों आरोपियों ने कार की साइड मारकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। -संदीप कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed