{"_id":"68b0af75ac1a7ffdc10c5cc0","slug":"e-scooter-caught-fire-student-is-safe-karnal-news-c-18-knl1008-725489-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ई-स्कूटर में लगी आग, छात्रा सलामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ई-स्कूटर में लगी आग, छात्रा सलामत
विज्ञापन
55...... आग लगने के बाद जली स्कूटी सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-13 और 14 के नजदीक वीरवार को चलते ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। स्कूटर पर सवार सेक्टर-14 की छात्रा बाजार से किताब लेने जा रही थी। स्कूटर की सीट के नीचे से अचानक धुंआ निकलने पर छात्रा ने स्कूटर को सड़क किनारे रोका और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। महज 10 मिनट में ही ई-स्कूटर जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और छात्रा ने अपने घर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे छात्रा के भाई युवराज ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने ई-स्कूटर खरीदा था। हो सकता है बैटरी की दिक्कत के कारण आग लगी हो। आग लगने से सीट सहित ई-स्कूटर का बीच का हिस्सा पूरी तरह से जल गया।
स्थानीय निवासी हरजीत और रमनजीत सिंह का कहना है कि ई-स्कूटर के मानक तय होने चाहिए। अचानक आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गर्मी में ज्यादा दिक्कत आती है। ऐसे मौसम में बैटरी में हीट हो जाने पर लोड नहीं उठाती और आग लग जाती है।