फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   E riksha driver try to rape of own village ladies

ई रिक्शा चालक नेअपने गांव की ही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
E riksha driver try to rape of own village ladies
ससुराल से मायके जा रही एक महिला के साथ शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ई-रिक्शा चालक ने महिला को गांव के होने का हवाला देकर पहले हमदर्दी जतायी। फिर रिक्शा में बिठाकर चल दिया। आरोप है कि रास्ते में उसने महिला से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

देर शाम पीड़ित महिला कुंजपुरा थाने में पहुंची और आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि गांव चुड़ीपुर निवासी युवती काछवा गांव में शादीशुदा है। शनिवार शाम के समय यह महिला सुसराल से अपने मायके जा रही थी। करनाल पुराने बस अड्डे पर उसे गांव का ही ई-रिक्शा चालक सुभाष मिल गया। ई-रिक्शा चालक उसे कहने लगा कि वह गांव में जा रहा है उसे भी गांव तक ले चलेगा। गांव का निवासी होने के नाते महिला भरोसा करते हुए ई- रिक्शा में बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में रिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। इस घटना की गांव में सर्वत्र निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed