फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   duniya ne dil dukhaaya, govind kaam aaya.........

दुनिया ने दिल दुखाया, गोविंद काम आया.........

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
duniya ne dil dukhaaya, govind kaam aaya.........
श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में बाबा के दरबार में पूजा करते श्रद?
करनाल। श्री श्याम प्रेमी कुरुक्षेत्र की ओर से रविवार को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री खाटू श्याम मंदिर में तीन बाणधारी की जय, नीले घोडे़ वाले की जय, बोल खाटू नरेश की जय आदि के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान दुनिया ने दिल दुखाया, गोविंद काम आया, आंसू न रोक पाया बाहों में जब सुलाया, ओ सांवरे दयालु मेरी बांह थामे रहना आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

पंडित विनोद शास्त्री ने रविवार शाम को विशेष पूजा करवाई और अनिल गुप्ता ने ज्योति प्रचंड की। कोलकाता से लाए गुलाब, गेंदा, संवती, मोगरा, चंपा, चमेली, जूही, स्वर्ण कमल, तुलसी माला और मेवा की 21 मालाओं से बाबा का सुंदर शृंगार किया गया। भजन संध्या का आगाज करते हुए घरौंडा से आए सुमित सपरा ने आ आ हनुमान सकंट मोचन तेरा नाम ओ लंका जलाने वाले ओ संजीवनी लाने वाले। कुरुक्षेत्र से आए अभिषेक शर्मा ने प्यारा सा मुखडा घुंघराले केस कलयुग का राजा खाटू नरेश, आएगा आएगा गाकर सभी को भोरविभोर कर दिया। वृंदावन धाम से आई मीनू शर्मा ने पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे, हमारा कुछ न बिगडे़गा, तुम्हारी लाज जाएगी। नीला घोड़ा लाल लगाम जय श्री श्याम जय श्री श्याम गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर अमूल गुप्ता, पंकील गुप्ता, अनिल, आसु, मोहन लोघी, पंकज, अजीत जैन, सचिन, दीपक और अनिल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed