फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dug roads become a mess for people

Karnal News: खोदी सड़कें बनीं लोगों के जी का जंजाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:46 AM IST
विज्ञापन
Dug roads become a mess for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। गंदगी व निकासी की समस्या के समाधान के लिए महाग्राम योजना के तहत कुंजपुरा में सीवरेज लाइन बिछाई गई। इससे इस समस्या का तो समाधान हो गया। लेकिन इस कार्य के लिए खोदी गईं सड़कों का कार्य अधर में होने से लोगों के लिए अब एक और नई समस्या पैदा हो गई है। करीब छह माह से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
कुंजपुरा गांव में सीवरेज लाइन दबाने के छह महीने बीतने के बाद भी अधिकांश गालियां व मुख्य सड़क उखड़ी पड़ी है। कई जगह तो पत्थर के ब्लॉक तक गायब हो रहे हैं। कुंजपुरा से बड़ा गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अधिकांश सरकारी कार्यालय बने हुए हैं। जिनमें रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है इस सड़क को उखाड़कर सीवर लाइन दबाई गई थी। करीब छह महीने पहले उखाड़ी गई गांव की यह मुख्य सड़क आज भी उसी हालत में है।
विज्ञापन

दरअसल, महाग्राम योजना के तहत कुंजपुरा गांव में सीवर दबाने की व्यवस्था की गई थी। लाखों रुपये में इस प्रोजेक्ट का ठेका दिया गया था। इसके बाद सड़कें एवं गलियां उखाड़कर सीवरेज लाइन तो दबा दिए गए लेकिन गलियां एवं सड़क को आज तक नहीं बनाया गया। जिस कारण कई गांवों के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमार, सोहन लाल, महेंद्र, अक्षय कुमार व सतपाल आदि ने इस समस्या के समाधान की जिला प्रशासन से अपील की है।

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed