फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to the storm and rain, life got disturbed again

43. तूफान व बारिश के कहर से फिर अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Due to the storm and rain, life got disturbed again
करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार देर शाम जिले में तूफान व भारी वर्षा के चलते बिजली व्यवस्था फिर प्रभावित हो गई। मई के दूसरे पखवाड़े में तीसरी बार पर्यावरणीय कारएा से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। एक घंटा जमकर बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन ठहर गया। कई इलाकों में रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी। एहतियात के तौर पर विद्युत निगम ने कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन

आंधी खत्म होने के बाद शहर के आधे से अधिक हिस्से में फाल्ट आने के कारण अंधेरा छाया रहा। विद्युत निगम की टीमें फाल्ट ढूंढने निकल पड़ी। रात 9:20 बजे तक सेक्टर छह, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, डॉ. आंबेडकर चौक क्षेत्र व दयाल सिंह कॉलोनी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी। इन क्षेत्रों में बड़े पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर गए और लाइनें ध्वस्त हो गई। रात को बिजली कर्मचारी पेड़ों को लाइनों से हटाने और राहत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 200 से अधिक स्थानों पर तूफान की वजह से बिजली लाइनों व उपकरण प्रभावित होने से गांवों में अंधेरा छा गया। विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता सोमबीर सिंह ने कहा कि शहर में कुछ जगहों पर फाल्ट आए हैं। वर्षा बंद होते ही कर्मचारी शहर में निकल पड़े और फाल्ट दूर कर व्यवस्था बहाल करने में जुटे हुए हैं। नौ बजे तक शहर के ज्यादातर हिस्से में बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बॉक्स
24 जून तक प्री-मानसून व जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की संभावना
करनाल। इस बार खरीफ सीजन में मानसून की अच्छी दस्तक की संभावना जताई जा रही है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम सेवा इकाई के अनुसार 31 मई तक मानसून केरल पहुंचेगा। अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हरियाणा में जुलाई के प्रथम सप्ताह में और करनाल में आठ-दस जुलाई तक मानसून की संभावना है। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीके सारस्वत ने कहा कि 24 या 25 जून के आसपास करनाल में प्री-मानसून की वर्षा हो सकती है। वर्ष 2021 में 13 जुलाई को मानसून का आगमन हुआ था। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता सुबह 83 व दोपहर को 51 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 22.0 एमएम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed