फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to the impact of railway traffic, the rush of passengers on the buses

रेलवे यातायात प्रभावित होने से बसों पर भारी पड़ रही यात्रियों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the impact of railway traffic, the rush of passengers on the buses
202: पुराने बस अड्डे से कुछ इस तरहा से सफर करने को मजबुर यात्री। अमर उजाला
करनाल। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते आठ दिन से रेल यातायात प्रभावित होने के कारण हरियाणा परिवहन की बसों में यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नए बस अड्डे पर चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें पहले ही फुल होकर पहुंच रही हैं। स्थानीय यात्रियों को इन बसों में पायदान पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। बसों में सवार होना महिला यात्रियों के लिए तो किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

बस अड्डे पर राज्य के सभी डिपो की बसों का ठहराव सुनिश्चित है। दिनोंदिन यहां बसों की संख्या भी घटती जा रही है। रविवार को बस अड्डे पर 460 बसें पहुंचीं। जबकि एक महीना पहले यहां 500 से ज्यादा बसें पहुंचती थीं। यात्रियों का कहना है कि राज्य के परिवहन बेड़े में बसों की संख्या कम होना भी भीड़ का कारण है। वहीं किलोमीटर योजना के तहत संचालित बसों के निर्धारित किलोमीटर पूरे होने पर महीने के अंतिम दिनों में ये बसें रुक जाती हैं।
विज्ञापन

मैं कुरुक्षेत्र से करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में पढ़ने आता हूं। सुबह कॉलेज के समय बसों की कमी रहती है। पिपली से करनाल के लिए जो भी बस मिलती है उसमें अत्यधिक भीड़ के कारण खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। सुबह 8:50 से 9:20 बजे तक नए बस अड्डे से पुराने बस अड्डे के लिए बस नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु सिंधवानी, छात्र
करनाल से जालंधर जाने के लिए नए बस अड्डे पर एक घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार किया लेकिन बस नहीं मिली। अंबाला के लिए बस पकड़ते हैं तो किसी बस में सीट नहीं मिलती। बस में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती।
- सोमनाथ, यात्री
सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय करनाल बस अड्डे पर बस रुकी तो नाश्ता करने उतर गए। कुछ देर में काउंटर पर पहुंचे तो बस जा चुकी थी। उनका बैग बस में रह गया। बैग में कपड़े व अन्य सामान था। रोडवेज कर्मचारियों की मदद से चंडीगढ़ में सामान मिल गया है।
- तपन, बस यात्री, गाजीपुर-दिल्ली
वर्जन
रेलगाड़ियां बंद होने से बसों में भीड़ बढ़ी है। पंजाब में बस चालकों की हड़ताल बताई जा रही है। जिसका असर राष्ट्रीय राजमार्ग के परिवहन पर दिखाई दिया है। नए बस अड्डे से दिल्ली या चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जा रही।

- कुलदीप सिंह, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज करनाल

203: कुछ इस तरहा सफर करनें को मजबुर हैं यात्री...... नए बस अड्डे पर बसों से कुछ इस तरहा से सफर कर रहे यात्र

203: कुछ इस तरहा सफर करनें को मजबुर हैं यात्री...... नए बस अड्डे पर बसों से कुछ इस तरहा से सफर कर रहे यात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed