{"_id":"68b74e4eeb7691b08b04d5ae","slug":"due-to-sudden-flood-the-labourer-who-went-to-tie-sugarcane-in-the-field-was-swept-away-in-yamuna-karnal-news-c-18-knl1008-729409-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अचानक पानी आने से खेत में ईख बांधने गया मजदूर यमुना में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अचानक पानी आने से खेत में ईख बांधने गया मजदूर यमुना में बहा
विज्ञापन
119....यमुना में बहे मुस्तकीम की फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। यमुना नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से गांव बल्हेड़ा के खेत में ईख बांध रहे सहारनपुर के गांव दबकोरा निवासी मजदूर मुस्तकीम (35) पानी में बह गए। सोमवार की शाम से वह लापता हैं। गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था।
सूचना मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरविंद यादव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। इधर, घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी ने इस हादसे में खेत मालिक की लापरवाही बताई है। उनका कहना है कि चेतावनी के बाद भी खेत मालिक की ओर से मजदूरों को काम पर लगाना गलत है। लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
गांव बल्हेड़ा के किसान जावल के खेत में मजदूर मुस्तकीम अपने तीन साथियों सहारनपुर के दबकोरा निवासी अहसान व दूधगढ़ निवासी इखलाक और याकूब के साथ खेत पर काम करने गए थे। सोमवार शाम को खेत में अचानक पानी आने पर मुस्तकीम अंदर ही फंस गए और तेज बहाव में बह गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरविंद यादव का कहना है कि मजदूर का अभी तक पता नहीं चला है, सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
अचानक पानी आने की दी हुई थी चेतावनी
बल्हेड़ा गांव के पास जावल की लगभग 100 एकड़ जमीन यमुना क्षेत्र में आती है। प्रशासन ने पहले ही नदी में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद खेत मालिक ने मजदूरों को ईख बांधने भेज दिया।