फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   due to less vacine got target 36.53

वैक्सीन की कमी, पूरा हुआ सिर्फ 36.53 फीसदी टारगेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 03:48 AM IST
विज्ञापन
due to less vacine got target 36.53
कर्णनगरी में इस वक्त वैक्सीनेशन को लेकर विभिन्न तरह की भ्रांतियों को दरकिनार कर जहां जागरूक लोग टीके के लिए विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य महकमे के पास पर्याप्त वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि अभी तक जिले में वैक्सीनेशन का सिर्फ 36.53 फीसदी टारगेट ही पूरा हो पाया है। इस वक्त भी करनाल में वैक्सीन की 2490 डोज ही शेष बची है। स्वास्थ्य महकमे ने डोज के लिए मुख्यालय को मांग भेज रखी है।
विज्ञापन

उधर, वैक्सीनेशन कर कोरोना को हराने की जंग में करनाल पांचवें स्थान पर हैं। जीटी बेल्ट की बात करें तो अंबाला के बाद करनाल दूसरे स्थान पर है। अभी तक कर्ण नगरी में 3 लाख 37 हजार 981 कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 7 लाख 81 हजार 187 डोज लगी है। यदि करनाल जिले की कुल आबादी की बात करें जो 18 प्लस हैं। उनकी जनसंख्या करीब 9.25 लाख है। ऐसे में 36.53 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। 18-44 उम्र के लाभार्थियों की बात करें तो 5.75 लाख के करीब हैं और 45 से अधिक उम्र के करीब साढ़े तीन लाख लाभार्थी हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला प्रशासन शहर में रविवार से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। वैक्सीन लगवाने में अभी तक पुरुषों की संख्या अधिक है लेकिन महिलाएं भी पीछे नहीं है। अभी तक 131326 महिलाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई है तो वहीं 145685 पुरुषों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। अभी 2490 के करीब कोरोना वैक्सीन की डोज बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
वैक्सीनेशन में टॉप पांच जिले
गुरुग्राम - 781187
फरीदाबाद - 539832
अंबाला - 405642
सोनीपत - 340557
करनाल - 337981
....................
करनाल में वैक्सीन की स्थिति
टोटल वैक्सीन डोज आई - 343630
टोटल डोज लगी - 337981
प्रथम डोज - 277045
दूसरी डोज - 60936
.................
इन्होंने लगवाई वैक्सीन
आयु वर्ग - लाभार्थी
18-44 - 65590
45-59 - 105534
60 प्लस - 105880
नोट- इस दौरान कोविशील्ड की 261040 और कोवाक्सीन की 76941 डोज लगी।
..............
52 केंद्र, सिविल अस्पताल में लगी सबसे ज्यादा डोज
जिले में वैक्सीनेशन के लिए अभी तक 52 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें प्राइवेट अस्पताल भी शामिल है। इन सभी केंद्रों में शहर के नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। जो 15512 के करीब है। इससे अलग कुछ ही केंद्रों पर कोवाक्सीन लग रही है। अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है।
....................
18-44 उम्र के लाभार्थियों में करनाल चौथे स्थान पर
वैक्सीनेशन के लिए सरकार ने उम्र के तीन ग्रुुप बनाए हुए हैं। इनमें 18-44, 45-59 और 60 प्लस। जिले में 18-44 उम्र के 65590 लाभार्थियों को टीका लग चुका है, जो 11 प्रतिशत, ऐसे में प्रदेश की बात करें तो 18-44 उम्र के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने में करनाल चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर गुरुग्राम जहां 22 प्रतिशत, यमुनानगर में 16 प्रतिशत, फरीदाबाद में 12 प्रतिशत और करनाल में 11 प्रतिशत है।

.....................
वर्जन
वैक्सीनेशन में करनाल कई जिलों से आगे चल रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। ऐसे में जल्द ही करनाल अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा और 18 से 60 प्लस के सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लग जाएगी। रविवार को शहर में ड्राईव थ्रू वैक्सीनेशन एक नई पहल शुरू की जा रही है। वैक्सीन की कमी नहीं रहने देंगे।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed