फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to lack of computer labs in schools, students are pursuing courses privately.

Karnal News: विद्यालयों में कंप्यूटर लैब न होने से निजी स्तर पर कोर्स कर रहे विद्यार्थी

Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of computer labs in schools, students are pursuing courses privately.
जगाधरी के राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय की कंप्यूटर लैब में पढ़ते विद्यार्थी व ​शिक्षक। संवाद
जगाधरी। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को हाईटेक शिक्षा देने के उद्देश्य से विद्यालयों में आईटीसी लैब (कंप्यूटर) खोली गई थी। करीब 15 वर्ष पहले शुरू की गई योजना आज भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालात ऐसे हैं कि अभी तक जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लैब भी स्थापित नहीं हो पाई है। जिले के कुल उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 111 हैं जिनमें से 84 में कंप्यूटर लैब हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 29 उच्च और 82 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। अब भी 27 विद्यालयों में लैब न होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी यह विषय पढ़ने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में उन्हें निजी स्तर पर कंप्यूटर क्लासिस लेनी पड़ रही है। इससे अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा जिले के एक दर्जन स्कूलों के 40 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम खराब हैं। स्कूल प्रभारी छोटी खामियां तो ठीक करवा सकते हैं लेकिन यदि दिक्कत बड़ी होती है तो उसके लिए जिला विभाग को सूचित करना होता है और निदेशालय से अनुमति लेनी पड़ती है। इससे खराब कंप्यूटर सिस्टम ठीक करवाने में समय लगता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिले के उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में करीब 26,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब विद्यालयों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रोबोटिक इत्यादि लैब भी खोली जा रही हैं और यह लैब कंप्यूटराइज्ड हैं। परंतु जिले के सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं होगा। चूंकि इन लैब में संबंधित विषय के विद्यार्थी ही पढ़ सकते हैं, लेकिन कंप्यूटर विषय सभी संकायों के लिए विद्यार्थियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट भी बड़ी समस्या



जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में कंप्यूटर लैब के लिए इंटरनेट भी एक बड़ी समस्या है। चूंकि जिले के कई क्षेत्रों में इंटरनेट की समस्या रहती है। वाई-फाई सिस्टम भी इन क्षेत्रों में लड़खड़ा जाता है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लिए विद्यालयों में काफी समस्या रहती है। जिले के घाड़ व पहाड़ी क्षेत्र में करीब 15 स्कूलों में यह दिक्कत रहती है।




जिले की विद्यालयों की कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया था। लगभग सभी स्कूलों में सिस्टम काम कर रहे हैं। कुछ ही में तकनीकी खराबी मिली, जो जल्द ही ठीक करवा दी जाएगी। - केएस संधावा, जिला परियोजना समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed