फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to collision with trolley, the truck broke the railing of the bridge and fell on the service lane.

Karnal News: ट्रॉला की टक्कर से ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ सर्विस लेन पर गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Due to collision with trolley, the truck broke the railing of the bridge and fell on the service lane.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर झझांड़ी पुल के पास सोमवार को ट्रॉला की टक्कर से बेकाबू हुआ ट्रक रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर पलट गया। सेब से भरा ट्रक शिमला से दिल्ली जा रहा था। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, तब सर्विस लेन पर ट्रैफिक नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। ट्रक के चालक को भी हल्की चोटें आई हैं, केवल ट्रक ही क्षतिग्रस्त हुआ है।

ट्रक चालक राजबीर ने बताया कि ट्रॉला अचानक उसकी गाड़ी की साइड में आ गया। इससे ट्रक बेकाबू हो गया और पुल से नीचे गिर गया। ट्रक में सेब भरी हुई थी, जो कोटखाई शिमला से दिल्ली लेकर जा रहे थे। हादसे में ट्रक पूरी तरह डैमेज हो चुका है। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाया।
विज्ञापन




18 फीट ऊंचाई से गिरा ट्रक, अगले टायर निकले

टक्कर लगने के बाद ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 18 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक के आगे वाले दोनों टायर अलग होकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे और सर्विस लेन पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व भी यहां पर एक ट्रक असंतुलित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed