फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DTP voice and hand writing will be investigated

डीटीपी की आवाज और हैंड राइटिंग की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
DTP voice and hand writing will be investigated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रिश्वत कांड में आरोपी डीटीपी विक्रम और तहसीलदार राजबख्श की संपत्ति की जांच ईडी और इनकम टैक्स विभाग भी करेगा। हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम इन दोनों आरोपियों की संपत्ति की जांच रिपोर्ट ईडी और इनकम टैक्स विभाग के साथ साझा करेगी। ईडी और इनकम टैक्स की टीमें ही अब इन दोनों आरोपियों की खुल संपत्ति का खुलासा करेंगी। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां विजिलेंस ने डीटीपी विक्रम की आवाज और उसकी हैंड राइटिंग के सैंपल लेकर जांच की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। डीटीपी विक्रम की विजिलेंस के पास कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं, जो शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को सौंपी थी। साथ ही आरोपी की डायरी भी विजिलेंस के पास है। उसकी भी लेखनी का मिलान करना है, ताकि केस को मजबूती मिले। दोनों आरोपियों को दोबारा जेल भेज दिया है।
अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
रिश्वत कांड में कॉलोनाइजरों, डीड राइटरों व अन्य कर्मचारियों के नाम सामने आए थे। इसके चलते कई कर्मचारी छुट्टी लेकर भी चले गए थे लेकिन लंबे समय बाद भी इस मामले में इनकी गिरफ्तारी न होने के कारण वे बेखौफ हैं। हालांकि विजिलेंस का कहना है कि इस मामले में जो जो आरोपी मिलेगा सभी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

डीटीपी विक्रम और तहसीलदार राजबख्श को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से डीटीपी विक्रम की आवाज और उसकी हैंड राइटिंग की जांच की अपील की गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। वहीं, इन दोनों आरोपियों की संपत्ति की जानकारी ईडी और इनकम टैक्स को भी दी जाएगी। इससे अलग अभी मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन कुमार, निरीक्षक, हरियाणा स्टेट विजिलेंस करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed