फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DTP demolished 11 houses, women folded their hands, one fell unconscious

Karnal News: डीटीपी ने 11 मकान तोड़े, महिलाओं ने हाथ जोड़े, एक हो गया बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
DTP demolished 11 houses, women folded their hands, one fell unconscious
अवैध कॉलोनी में कार्रवाई रोकने के लिए डीटीपी के सामने हाथ जोड़ती महिला।
करनाल। जिला नगर योजनाकार करनाल गुंजन वर्मा ने मंगलवार को शहर के किनारे विकसित की गईं चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। 11 निर्माणाधीन भवनों सहित कई मकानों की डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया। एक चार मंजिल मकान को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। डीटीपी के हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई। महिला पुलिस बुलाकर उनको हटाया गया। मकान पर जेसीबी चलते देख एक भवन स्वामी मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उनको संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) गुंजन वर्मा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सदर और सिटी थाना पुलिस के साथ रेलवे पुल के पास घोघड़ीपुर रोड पर तीन एकड़ में विकसित की जा रही कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां पर सीवर नेटवर्क व पक्की कच्ची सड़कों को तोड़ा। टीम ने गिरडे वाले पीर के पास तीन एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी में कई सालों से बनाए दो से चार मंजिला मकान भी तोड़े। इससे खलबली मच गई। दर्जनों महिलाएं आ गईं। विरोध किया। ऐसे में महिला पुलिस को बुलाकर उन्हें पीछे किया गया। महिलाएं हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की गुहार करती रहीं। यहां आठ भवनों को तोड़ दिया गया। सड़कों व सीवरेज नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी अवैध कॉलोनी करीब 1.75 एकड़ में रेलवे अंडरपास पुल के पास शिव कॉलोनी रोड पर मिली। इसमें तीन डीपीसी के साथ साथ तीन निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। सीवर नेटवर्क व सड़कों को भी तोड़ा गया। चौथी अवैध कॉलोनी करीब पांच एकड़ में पीपी मोटर के पीछे स्थित है। यहां पर टीम ने सीवर नेटवर्क व सड़कों को तोड़ा।

अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होने देंगे
डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि दो कॉलोनियां तो ऐसी हैं, जिन पर 2021 से कार्रवाई की जा रही है, फिर भी कॉलोनाइजर नहीं मान रहा है, लोग भी मकान बना रहे हैं। पहले क्यों नहीं रोका गया, इसका जवाब मेरे पास नहीं है लेकिन अब अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed