फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drugs worth crores of rupees destroyed

Karnal News: करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Drugs worth crores of rupees destroyed
- पानीपत, करनाल व कैथल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े थे नशीले पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस ने पानीपत, करनाल व कैथल जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए मादक पदार्थों को आईजी शिबास कविराज की निगरानी में नष्ट किया। जिसमें चूरापोस्त, गांजा, चरस, स्मैक, सुल्फा, सिरप, कैप्सूल, गोलियां, कैंफर, अफीम मिक्सचर, इन टॉक्सिन पाउडर और हेरोइन आदि शामिल हैं। इन सभी नष्ट पदार्थों को बजीदा जाटान गांव स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में नियमानुसार खत्म किया गया।

इस दौरान आईजी के साथ करनाल एसपी गंगाराम पूनिया, कैथल एसपी राजेश कालिया व पानीपत एसपी लोकेंद्र सिंह सहित ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार करनाल पुलिस ने जनवरी 2021 से दिसंबर 2024 तक के एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 105 मामलों में पकड़े गए, 682.159 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ व 122777 कैप्सूल और 249095 नशीली गोलियां को नष्ट किया। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 98 लाख 14 हजार 291 रुपये है। पानीपत पुलिस की ओर से दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 112 मामलों में 318.841 किलो मादक पदार्थ व 5920 नशीले इंजेक्शन पकड़े थे। जिनकी कीमत लगभग 96 लाख 5 हजार 720 रुपये है। कैथल पुलिस द्वारा दर्ज 36 मामलों में पकड़े गए 81.483 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थों जिनकी कीमत लगभग 86 लाख 138 रुपये है। सभी पदार्थों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed