फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drizzle today, heavy rain expected from 22

Karnal News: आज बूंदाबांदी, 22 से तेज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Drizzle today, heavy rain expected from 22
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर को रिमझिम बारिश हुई लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया, हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को भी बिखरे बादलों से बूंदाबांदी हो सकती लेकिन अधिकतर समय मौसम का मिजाज खुश्क रह सकता है। 22 अगस्त से एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश के कारण तापमान में गिरावट थी लेकिन मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हुई लेकिन दोपहर को कुछ देर बारिश हुई, जिसके कारण लोगों को राहत मिली। जिसका फायदा धान की फसल को भी पहुंचा। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये सोमवार को 27.8 डिग्री सेल्सियस था, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि बुधवार को भी धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। बिखरे बादलों से कहीं कहीं बूंदाबांदी संभव है लेकिन 22 व 23 अगस्त को एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो सकती है, जिससे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिर से तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed