फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver rams bus on bike, young man injured

Karnal News: चालक ने बाइक पर चढ़ाई बस, युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Driver rams bus on bike, young man injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दुपेड़ी गांव के पास बस की साइड लगने से युवक घायल हो गया। जब इस घटना पर पीड़ितों ने चालक से घटना के बारे में पूछा तो अभद्रता करते हुए बस से उतार दिया। बाद में उनकी बाइक पर बस चढ़ा दी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया।

सालवन निवासी विजय राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहित और आशीष राणा एक ही गांव के रहने वाले हैं। 22 दिसंबर की शाम चार बजे मोहित और विजय बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे। दुपेड़ी गांव के पास उनकी बाइक को निजी बस ने साइड मार दी। जिसमें बाइक सवार गिर गए। इस हादसेे के बाद विजय, मोहित और आशीष तीनों सोसाइटी स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। स्टैंड पर यात्रियों को उतारने के लिए बस रुकी। तीनों युवक बाइक को बस के आगे खड़ी कर बस में चढ़ गए और बस चालक से विरोध जताने लगे। इसके बाद तीनों युवकों को धक्का देते हुए बस से उतार दिया। चालक ने आगे खड़ी बाइक पर बस चढ़ा दी। जिससे बाइक पर बैठा युवक आशीष घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed