फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Driver dozed off, truck fell from flyover

Karnal News: चालक को आई झपकी, फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Driver dozed off, truck fell from flyover
नीलोखेड़ी। शामगढ़ गांव के पास एनएच-44 में संतुलन बिगड़ने से एक ट्रक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा। हादसे में ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। क्लीनर की हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक नीचे गिरने से सर्विस रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से केंटर को रास्ते से हटवाया और रास्ता बहाल किया। गनीमत रही कि सर्विस रोड पर कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक ट्रक दिल्ली से काले आम की तरफ जा रहा था। ट्रक बिहार निवासी गोपाल चला रहा था और क्लीनर पवन कुमार उसके साथ बैठा था। पवन भी बिहार का ही रहने वाला है। ट्रक करनाल फ्लाईओवर पर पहुंचा तो ड्राइवर को झपकी आ गई और ट्रक का संतुलन खो दिया जिससे वह ग्रिल तोड़ते हुए सर्विस रोड पर आकर गिरा। ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दोनों को ट्रक से बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed