{"_id":"65da591da370d101200bed68","slug":"driver-and-conductor-injured-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-334110-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में चालक और परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में चालक और परिचालक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-4 के सामने सर्विस रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक चालक व परिचालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ऊंचा समाना मधुबन निवासी कंवरपाल ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह ट्रक चलाता है। 11 फरवरी की रात नौ बजे वह और परिचालक हरदीप ट्रक को ट्रांसपोर्ट करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहे थे। उसके साथ परिचालक भी था।
जैसे ही वे सेक्टर-4 करनाल के कट से सर्विस रोड पर चढ़ने लगे तो हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। जिसके बाद वे अगले दिन शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।