फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Draft of wards of Municipal Corporation area prepared, notification issued

Karnal News: नगर निगम क्षेत्र की वार्डबंदी का प्रारूप तैयार, अधिसूचना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Draft of wards of Municipal Corporation area prepared, notification issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सरकार की ओर से नगर निगम करनाल क्षेत्र की वार्डबंदी का प्रारूप तैयार कर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस अधिसूचना को नगर निगम करनाल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रारूप को लेकर आमजन के सुझाव एवं आपत्ति मांगी गई हैं। जिसे 18 दिसंबर तक दर्ज कराया जा सकता है।
अगर किसी व्यक्ति का कोई सुझाव, दावा या आपत्ति है, तो वह उसे उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम करनाल या उप मंडलाधीश कार्यालय में 18 दिसंबर तक शाम चार बजे तक अपना सुझाव, दावा या आपत्ति जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इसके बाद उपायुक्त करनाल द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी 19 दिसंबर को पेश हुए सुझाव, दावा या आपत्ति की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात उपरोक्त सुझाव, दावा या आपत्ति पर निर्णय लेकर हरियाणा सरकार को अंतिम अधिसूचना हेतु प्रेषित किया जाएगा। विदित हो कि करनाल नगर निगम में वर्तमान में 20 वार्ड हैं। वार्डों की संख्या इतनी ही रहेगी। लेकिन इनमें जनसंख्या के हिसाब से क्षेत्र बड़ा या छोटा हो सकता है। प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारी काफी समय से चल रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed