फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dr. Ratan Tiwari becomes the new director of IIWBR

Karnal News: डॉ. रतन तिवारी बने आईआईडब्ल्यूबीआर के नए निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ratan Tiwari becomes the new director of IIWBR
- गेहूं और जौ के शोध और विकास को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा : डॉ. रतन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद लंबे समय से भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) में ही कार्यरत प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रतन तिवारी को संस्थान का नया निदेशक बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को बतौर निदेशक कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान में डॉ. रतन तिवारी ने वर्ष 1993 में बतौर वैज्ञानिक ज्वाइन किया था। इसके बाद वह लगातार इसी संस्थान में वरिष्ठ और प्रधान वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते रहे। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन

वह कई किस्मों के प्रजनक भी रहे हैं। संस्थान की एक महत्वपूर्ण किस्म डीबी डब्ल्यू 88 की वजह से किसानों के बीच उन्हें खासी लोकप्रियता भी मिली। काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस से कृषि में स्नातक के बाद यही से एमएससी और आनुवंशिकी और पादप प्रजनन विषय में गेहूं की फसल पर पीएचडी की उपाधि ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. तिवारी मूलरूप से इलाहाबाद के मेजा के निवासी हैं और फिर शिक्षा के लिए बनारस में परिवार सहित प्रवास करने लगे। संस्थान में आईएआरआई मेगा हब की शुरुआत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके निदेशक बनने पर स्वागत किया। मौके पर डॉ. तिवारी ने कहा कि संस्थान अपने सभी हितधारकों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। गेहूं और जौ के शोध और विकास को और ऊंचाई पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। शोध कार्यो को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed