फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dr. Ombir Singh becomes acting director, Dr. Ratan Tiwari can be the new director of the institute

Karnal News: डॉ.ओमबीर सिंह बने कार्यवाहक निदेशक, डॉ.रतन तिवारी हो सकते हैं संस्थान के नए निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ombir Singh becomes acting director, Dr. Ratan Tiwari can be the new director of the institute
आईआईडब्ल्यूबीआर के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र हुए सेवानिवृत्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) करनाल के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तनशील सहित देश में बेहतर पैदावार देने वाली गेहूं की करीब 30 किस्मों में सहयोग अतुलनीय सहयोग दिया है। उनके कार्यकाल में संस्थान की अपनी सात नई किस्मों के साथ करीब 25 किस्मों को रिलीज किया गया है।
फिलहाल संस्थान का कार्यवाहक निदेशक डॉ.ओमबीर सिंह को बनाया गया है। संभावना है कि आगामी दो चार दिनों में संस्थान में स्थायी निदेशक की नियुक्ति हो जाएगी। डॉ.ज्ञानेंद्र सिंह ने यूं तो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में बतौर वैज्ञानिक 1986 में ज्वाइन किया था। इसके बाद वह कई संस्थानों के कई बड़े पदों पर रहे। आईआईडब्ल्यूबीआर में उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी। नवंबर 2022 को वह संस्थान के निदेशक बने।
विज्ञापन

इसके बाद दोनो सालों में देश में गेहूं की बंपर पैदावार हुई। 2023 में 10.6 मिलियन टन और अब 2024 में करीब 114 मिलिटन टन पैदावार की संभावना है, अभी अंतिम परिणाम आने शेष है। डॉ़.ज्ञानेंद्र सिंह ने 30 नई गेहूं की किस्मों को तैयार करने में अपना सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निदेशक रहते देश को करीब 25 नई गेहूं की किस्में मिली हैं, जिसमें सात किस्में तो आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल की है। इसके अलावा उन्होंने संस्थागत और ढ़ांचागत कई कार्य किए हैं। कुछ नई किस्मों के शोध भी शुरू कराए हैं, कुछ शोध पूरे भी हो चुके हैं, जिनका परिणाम शीघ्र सामने आएगा। संस्थान के वैज्ञानिकों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

इसके साथ ही संस्थान के कार्यवाहक निदेशक का कार्यभार जौ सुधार के प्रधान अन्वेषक डॉ.ओमबीर सिंह को दिया गया है। बताते हैं कि आईसीएआर में निदेशक पद के लिए साक्षात्कार हो चुका है। संभावना है कि डॉ. रतन तिवारी संस्थान के नए निदेशक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed