{"_id":"66a6f08f258df6879f0694c6","slug":"dr-choudhary-pradhan-pr-tyagi-become-general-secretaries-of-rcptf-karnal-news-c-18-knl1008-440498-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आरसीपीटीएफ के डीआर चौधरी प्रधान, पीआर त्यागी बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आरसीपीटीएफ के डीआर चौधरी प्रधान, पीआर त्यागी बने महासचिव
विज्ञापन
- डीएवी पीजी कॉलेज में संपन्न हुआ रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल एवं टीचर्स फेडरेशन हरियाणा का चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल एवं टीचर्स फेडरेशन हरियाणा (आरसीपीटीएफ) की प्रदेश कार्यकारिणी का रविवार को चुनाव कराया गया। जिसमें दो पक्षों के लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे लेकिन मतदान के दिन एक पक्ष के लोग ही सक्रिय दिखे। जिसमें प्रो. डीआर चौधरी को प्रधान और प्रो. पीआर त्यागी को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया है।
डीएवी पीजी कॉलेज करनाल में चुनाव के लिए हरियाणा के सभी जिलों से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल व अध्यापक पहुंचे। मतदाता सूची में 990 नाम शामिल थे। नामांकन प्रक्रिया तो पहले ही पूरी की जा चुकी थी। जिसमें प्रधान पद के लिए एक पक्ष से प्रो. डीआर चौधरी तो दूसरे ग्रुप से सुभाष बोहरा ने नामांकन कराया था। रविवार को मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल की देखरेख में सुबह से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। जिसमें 163 लोगों ने मतदान किया।
मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रो. डीआर चौधरी (डीएवी पीजी कॉलेज करनाल) को प्रधान और प्रो. पीआर त्यागी (जीएन खालसा कॉलेज यमुनानगर) को महासचिव, प्रो. अतर सिंह (सीआरएम जाट कॉलेज, हिसार) को उप प्रधान, प्रो. संपूर्णानंद शर्मा (एसडी कॉलेज, पानीपत) को वित्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही कार्यकारी सदस्यों में प्रो. रमेश डांडा (डीएवी कॉलेज चीका, कुरुक्षेत्र), प्रो. एसपी जैन (आरकेएसडी कॉलेज कैथल) व प्रो. अनिल कुमार गोयल (डीएवी कॉलेज अंबाला) ने विजय हासिल की।
विज्ञापन
इसी बीच कॉलेज परिसर में बैठक भी की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी दो मुख्य मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। पहली तो सेवानिवृत्त प्रिंसिपल व टीचर्स की पेंशन ट्रेजरी के माध्यम से मिले और दूसरी इन्हें मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। इसमें डॉ. यूवी सिंह, डॉ. रत्नाराम मलिक, जेएस जैन, जेएस असीजा, एसके दीक्षित, डॉ. कामदेव झा, एसएम अरोड़ा आदि ने विचार साझा किए।