फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dr. Billu became the cluster head of vegetable excellence centers

Karnal News: डॉ. बिल्लू बने सब्जी उत्कृष्टता केंद्रों के कलस्टर हेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Billu became the cluster head of vegetable excellence centers
घरौंडा। इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के उप निदेशक डॉ. बिल्लू यादव को देश के सभी सब्जी उत्कृष्टता केंद्रों का कलस्टर हेड नियुक्त किया गया है। अब वह देश के सभी उत्कृष्टता केंद्रों में उत्कृष्ट सब्जी उत्पादन की तकनीकि सहायता के साथ-साथ उनके स्थापन, डिजाइनिंग व अन्य कार्यों में भी मदद करेंगे। इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा को स्थापित हुए लगभग 11 साल हो चुके हैं। केंद्र सब्जियां उगाने की नई तकनीकों के बारे में बेहतर कार्य कर रहा है। सब्जियों की अलग-अलग तकनीकों के बारे में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। दूसरे राज्यों से भी किसान पहुंचते हैं। डॉ. बिल्लू यादव ने बताया कि जिस भी प्रदेश में वे ट्रेनिंग देने जाएंगे। उसी प्रदेश की सरकार पूरा खर्च वहन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed